विस्तारा के यात्री ने फोन पर की 'हाईजैक' की बात, गिरफ्तारी पर बोला- मानसिक रूप से बीमार हूं
गुरुवार को मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट के टेकऑफ से पहले एक यात्री द्वारा फोन पर 'हाईजैक' की बात करने के बाद क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बकौल पुलिस, यात्री ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है जिसके चलते फ्लाइट में ऐसी हरकत की। 4 घंटे की देरी के बाद विमान उड़ान भर सका।