विस्फोटक से भरे टैंकर के साथ गोवा की तरफ जा रहे हैं 2 पाकिस्तानी: मुंबई पुलिस से कॉलर
मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को आरडीएक्स विस्फोटक से भरे एक टैंकर को लेकर धमकी भरा कॉल आया है। अधिकारियों के अनुसार, कॉलर ने पुलिस से कहा कि यह कथित टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है और उसमें 2 पाकिस्तानी नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि कॉलर ने अपना नाम 'पांडेय' बताया है।