विज़डन ने चुनी 2023 की अपनी वनडे टीम ऑफ द इयर, 7 भारतीय शामिल
खेल पत्रिका 'विज़डन' ने 2023 की अपनी वनडे टीम ऑफ द इयर चुनी है। टीम में 7 भारतीय हैं जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड व ग्लेन मैक्सवेल, न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचल और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।