वीआईपी कल्चर छोड़ें: यूपी में चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद मंत्रियों से योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद मंत्रियों से वीआईपी कल्चर छोड़नें व उन्हें ज़मीन पर उतरकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएं और सरकार की नीतियों...से जनता को अवगत कराएं।" प्रदेश में चुनाव में बीजेपी को 33 सीटों पर जीत मिली है।