वीआरएस लेने के बाद आईएएस अधिकारी पांडियन को ओडिशा सरकार में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
ओडिशा सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन को 5-टी (ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव्स) और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस पद पर काबिज़ होने के बाद पांडियन सीधे राज्य के मुख्यमंत्री के अधीन काम करेंगे। गौरतलब है, यह फैसला केंद्र द्वारा वीके पांडियन की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंज़ूरी देने के 24 घंटे में आया है।