वीएचपी की गुजरात इकाई ने 'पठान' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वापस लिया

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की गुजरात इकाई ने फिल्म 'पठान' के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है। गुजरात वीएचपी के नेता अशोक रावल ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म से 'अश्‍लील गीत' और 'भद्दे शब्दों' को हटा दिया है। बकौल रावल, फिल्म में गाने, रंग और कपड़ों को लेकर 40-45 सुधार हुए हैं।

Load More