वीएफएक्स वीडियो में नुपुर शर्मा का सिर कलम करते हुए दिखाने वाला कश्मीरी यूट्यूबर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वीएफएक्स वीडियो में पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करते हुए दिखाने वाले कश्मीरी यूट्यूबर फैसल वानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, "...आपत्तिजनक वीडियो सामाजिक शांति के विरुद्ध है और इससे आम जनता में भय और चिंता पैदा हो गई है।" गौरतलब है, वानी ने यूट्यूब से वीडियो हटाकर माफी मांगी थी।

Load More