वीज़ा एक्सपायर होने के बाद भी भारत में रह रहा ईरानी नागरिक आगरा से हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने वीज़ा एक्सपायर होने के बाद भी भारत में रह रहे ईरानी नागरिक को आगरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, फतेहपुर सीकरी घूमने आए शख्स की चाय की दुकान पर बहस हो गई और फिर एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) को सूचित करने पर उसका वीज़ा एक्सपायर होने का पता लगा। गिरफ्तार शख्स दिल्ली से आया था।