वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूसी वित्तीय संस्थानों में अपने नेटवर्क को किया ब्लॉक
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का अनुपालन करते हुए वैश्विक भुगतान कार्ड की कंपनियां वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूसी वित्तीय संस्थानों में अपने नेटवर्क को ब्लॉक कर दिया है। बकौल मास्टरकार्ड, "आने वाले दिनों में...नियामकों के साथ काम...जारी रखेंगे।" दोनों कंपनियों ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए ₹15-₹15 करोड़ देने का वादा किया है।