वीज़ा मिलने में आसानी के लिए भारत को 'संधि देश का दर्जा' देने पर विचार कर रहा अमेरिका
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि एनआरआई से संबंधित सामाजिक सुरक्षा और 'संधि देश का दर्जा' दिए जाने के भारत के प्रस्तावों पर अमेरिका विचार कर रहा है। इससे अमेरिका जाने वाले भारतीय कारोबारियों को नए ई1 और ई2 वीज़ा का विकल्प मिलेगा। अमेरिका ने पाकिस्तान समेत करीब 100 देशों को 'संधि देश का दर्जा' दिया है।