वीज़ा में देरी के कारण भारत यात्रा रद्द करने को मजबूर हुए सैकड़ों ब्रिटिश नागरिक
भारत आने के इच्छुक ब्रिटेन के कई नागरिकों को वीज़ा मिलने में देरी के कारण यात्रा स्थगित या रद्द करनी पड़ रही है। दरअसल, ब्रिटेन में वीज़ा दिलाने के नाम पर अवैध रूप से शुल्क वसूली रोकने के लिए वीज़ा एजेंट्स को नोटिस मिला है कि अब वे आवेदक की ओर से पर्यटक वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर सकते।