वीडियो में कांग्रेस दफ्तर में घुसती दिखी दिल्ली पुलिस; पुलिस बोली- हम पर बैरिकेड्स फेंके गए
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध के बीच कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस के प्रवेश करने का वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की। दिल्ली पुलिस ने कार्यालय में घुसने से इनकार करते हुए कहा कि दफ्तर के पास कुछ लोगों ने उन पर बैरिकेड्स फेंके थे।