वीडियो में 'चाटुकारिता' कहा गया है: आईपीएस अफसर को खालिस्तानी कहने के दावे पर बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने वाले आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह के उन्हें 'खालिस्तानी' कहने के आरोप का जवाब दिया है। उन्होंने 'X' पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पोस्ट किए वीडियो पर लिखा, "वीडियो में चाटुकारिता शब्द का इस्तेमाल हुआ है जिसका खालिस्तानी से कोई लेना-देना नहीं है।"

Load More