वीडियो में दावा- 'अग्निपथ' के तहत आर्मी भर्ती प्राइवेट एजेंसी द्वारा होगी; सरकार ने किया खंडन

सरकार ने उस यूट्यूब वीडियो के दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि आने वाले समय में 'अग्निपथ' के तहत होने वाली आर्मी भर्ती किसी प्राइवेट एजेंसी द्वारा की जाएगी। योजना के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, "यह दावा फर्ज़ी है, सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।"

Load More