वीडियो में दिखा नीरज चोपड़ा का वह थ्रो जिसे अधिकारी मापने में रहे थे विफल
19वें एशियाड में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के उस थ्रो का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जो अधिकारियों द्वारा मापा नहीं जा सका था। दरअसल, दूसरे ऐथलीट ने नीरज के थ्रो की मार्किंग से पहले ही अपना थ्रो फेंक दिया था जिसके बाद नीरज को दोबारा थ्रो करने को कहा गया। उनका थ्रो 87-मीटर की दूरी पार करता दिखा था।