वीडियो में पत्नी को पीटता दिखा यूपी का शख्स, महिला बोली- मायके से पैसे न लाने पर तोड़ा हाथ
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को लकड़ी के फट्टे से बेरहमी से पीटता दिख रहा है। पीड़ित महिला के मुताबिक, मायके से शराब के लिए पैसे न लाने के कारण पति ने उसकी पिटाई की और उसका हाथ टूट गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।