वीडियो में पेड़ के पत्ते खाता दिखा 'मांसाहारी' शेर, आईएफएस अफसर ने बताई वजह
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक मांसाहारी शेर पेड़ के पत्ते खाता दिख रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "हां, शेर कभी-कभी घास और पत्ते खाते हैं। यह आश्चर्यजनक हो सकता है...लेकिन यह उन्हें पेट दर्द ठीक करने और विषम परिस्थितियों में पानी की कमी दूर करने में मदद करता है।"