वीडियो में राणे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को बल प्रयोग करने को कहते दिखे अनिल परब
एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने का कथित तौर पर आदेश देते दिख रहे हैं। परब कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "उन्हें हिरासत में लिया या नहीं? हाईकोर्ट और सत्र न्यायालय ने उनकी ज़मानत याचिका ठुकरा दी है...पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करो।"