वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए यूट्यूबर ने जानबूझकर यूएस में क्रैश कराया था प्लेन: एफएए
अमेरिकी विमानन नियामक संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) को पता चला है कि ट्रेवर जैकब नामक यूट्यूबर ने दक्षिणी कैलिफॉर्निया में जानबूझकर प्लेन क्रैश कराया था। दरअसल, जैकब ने प्लेन के खराब होने का दावा करते हुए विमान से पैराशूट के साथ खुद के निकलने का वीडियो दिसंबर, 2021 में पोस्ट किया था। एफएए जैकब का प्राइवेट पायलट सर्टिफिकेट रद्द करेगा।