वीडियो वायरल होने पर ज़ुबान खुली: मणिपुर घटना पर स्मृति के बयान को लेकर बसपा नेता आकाश
मणिपुर की घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान को लेकर बसपा नेता आकाश आनंद ने कहा है, "इतनी फॉर्मेलिटी का क्या फायदा? 2 महीने पहले की घटना है।" उन्होंने कहा, "शर्म करनी चाहिए मणिपुर के मुख्यमंत्री और बीजेपी सरकार के सभी मंत्रियों को...अब जब वीडियो वायरल हुआ तब आप लोगों की ज़ुबान खुल रही है।"