वीडियोकॉन से चंदा कोचर के ट्रस्ट को ₹5 करोड़ से अधिक का फ्लैट ₹11 लाख में मिला था: सीबीआई
सीबीआई ने कोर्ट में बताया है कि आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर मुंबई में वीडियोकॉन ग्रुप के स्वामित्व वाले एक फ्लैट में रहती थीं और 2016 में उस फ्लैट को उनके पारिवारिक ट्रस्ट को सिर्फ ₹11 लाख में ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई ने आगे बताया कि वर्ष 1996 में उस फ्लैट की कीमत ₹5.25 करोड़ थी।