वीर दास और 'डैरी गर्ल्स' ने कॉमेडी के लिए जीता इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड

कॉमेडियन-ऐक्टर वीर दास और टीवी सीरीज़ 'डैरी गर्ल्स' के सीज़न 3 ने कॉमेडी के लिए इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड जीता है। दास ने इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में अपने नेटफ्लिक्स स्पेशल 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए यह अवॉर्ड जीता। शेफाली शाह को बेस्ट ऐक्ट्रेस जबकि जिम सरभ को बेस्ट ऐक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था लेकिन दोनों अवॉर्ड नहीं जीत सके।

Load More