वीर सावरकर का अपमान न करें: राहुल को लेकर कांग्रेस के 'सावरकर समझा क्या' ट्वीट पर रिजिजू
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 'रेप पीड़िताओं' वाले बयान पर दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद पार्टी ने कार में बैठे राहुल की एक तस्वीर ट्वीट कर कहा, "सावरकर समझा क्या, नाम- राहुल गांधी है।" इस पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं।"