वीरप्पन की बेटी विद्या रानी भी ठोक रहीं चुनावी मैदान में ताल

तमिलनाडु की कृष्णागिरी लोकसभा सीट खास चर्चा में है। यहां से नाम तमिलर काची (एनटीके) की उम्मीदवार विद्या रानी चुनाव मैदान में उतरी हैं। विद्या रानी काफी समय से एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं, वजह हैं उनके पिता। विद्या रानी कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी हैं। विद्या रानी पेशे से वकील और एक एक्टिविस्ट हैं।

Load More