वृंदावन में बांके बिहारी को पहनाई जाएगी मथुरा जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक
उत्तर प्रदेश के जेल और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि इस जन्माष्टमी पर मथुरा ज़िला जेल के 8 कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक वृंदावन में बांके बिहारी को पहनाई जाएगी। पोशाक में लहंगा, पिछवाई (पृष्ठभूमि में लटकने वाला कपड़ा), ओढ़नी व बिछौना, कमरबंद और चोटिला (हेड गियर) शामिल हैं। पोशाक बनाने में 1 सप्ताह का समय लगा है।