वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद कार्डियक अरेस्ट से हुई श्रद्धालु की मौत
पुलिस के अनुसार, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद एक चबूतरे पर बैठे मुंबई के सुनील नामक बुज़ुर्ग श्रद्धालु की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। बुज़ुर्ग ने मंदिर में अत्यधिक भीड़ के बीच दर्शन किए थे। बकौल पुलिस, दम घुटने से श्रद्धालु की मौत होने का दावा गलत है।