वृद्धा से दिल्ली में रेप करने के आरोप में 28 वर्षीय शख्स हुआ गिरफ्तार, ब्लेड से काटे थे होंठ
शकूरपुर (दिल्ली) में 85-वर्षीय महिला के घर में घुसकर उसका रेप करने के आरोप में 28-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने वृद्धा से मारपीट की और ब्लेड से उसके होंठ काटे थे। दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कहा, "पीड़िता से मिली…उनके आंसू कभी नहीं भूल सकती…हम कैसे समाज में रह रहे हैं।"