वॅाटर पार्क के पूल में घुसते ही झारखंड में शख्स को स्लाइडिंग बोट ने मारी टक्कर, हुई मौत
पुलिस के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड) में मंगलवार को वॅाटर अम्यूज़मेंट पार्क में एक स्लाइडिंग बोट की टक्कर से सिर में चोट लगने के बाद 30-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। बकौल पुलिस, पीड़ित के वॉटर पूल में घुसते ही उसे स्लाइडिंग बोट ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने पार्क को सील कर उसके मैनेजर को हिरासत में लिया है।