वे आरामदेह नहीं होतीं, अच्छी दिखती हैं इसीलिए पहननी पड़ती हैं: कान्स में हील्स पहनने पर हैली
टीवी ऐक्ट्रेस हैली शाह ने बताया कि कान्स में हील्स पहनने के कारण उनके पैर छिल गए थे। हैली ने कहा, ''हील्स कभी भी आरामदेह नहीं होती हैं लेकिन आपको इन्हें पहनना पड़ता है क्योंकि वे आकर्षक और अच्छी दिखती हैं।'' गौरतलब है, हैली ने कान्स में अपनी डेब्यू हिंदी फिल्म 'काया पलट' के पोस्टर का अनावरण किया था।