वे खुद दरगाह नहीं जाते, दूसरों को क्या ले जाएंगे: तुनिषा की मां के आरोप पर शेज़ान के वकील
ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी ऐक्टर शेज़ान खान के वकील ने अभिनेत्री की मां द्वारा शेज़ान के परिवार पर लगाए गए 'तुनिषा को दरगाह ले जाने' वाले आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, "जो खुद दरगाह नहीं जाते वे किसी और को कहां दरगाह ले जाएंगे।" बकौल वकील, सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जाएगी।