वे दिन गए जब मैं अपने मित्र देशों में भीख का कटोरा लेकर जाता था: पाक के पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कहा, "वे दिन गए जब मैं अपने मित्र देशों में भीख का कटोरा लेकर जाता था। मैंने वह कटोरा तोड़ दिया है।" पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यूएई में ऋण मांगने के लिए नहीं बल्कि संयुक्त सहयोग और संयुक्त निवेश की तलाश में आए हैं।’’