वे माहौल खराब कर रहे हैं: याचिका पर सुनवाई करते हुए हरिद्वार धर्म संसद पर सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर, 2021 में हरिद्वार में हुई धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में जितेंद्र त्यागी की ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को कहा कि 'वे माहौल खराब कर रहे हैं।' कोर्ट ने कहा, "इससे पहले कि वे दूसरों को जागरूक करने के लिए कहें, उन्हें पहले खुद को संवेदनशील बनाना होगा। वे संवेदनशील नहीं हैं।"