वे लोग मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, उन्हें पता नहीं जो डर जाए वह मोदी नहीं: विपक्ष से पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में कहा है, "जिनके दामन दागदार हैं वे (विपक्ष) आज एकसाथ आने की कोशिश कर रहे हैं, जो एक-दूसरे को कोसते थे उन्हें लगता है कि वे एकसाथ आकर मोदी को डरा पाएंगे।" उन्होंने कहा, "वे लोग मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे लेकिन उन्हें पता नहीं है कि जो डर जाए वह मोदी नहीं।"