वे सभी सुपरहिट होंगी: 'अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज़ को लेकर नर्वस हैं?' सवाल पर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने 'क्या वह अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज़ को लेकर नर्वस हैं?' सवाल पर कहा है, "घबराने की ज़रूरत नहीं है...वे सभी सुपरहिट होंगी।" उन्होंने कहा, "मैं...इसी विश्वास के साथ सोता-जागता हूं...यही भरोसा है जो 57-वर्षीय इस व्यक्ति से स्टंट...और 18-घंटे काम करवाता है।" बकौल शाहरुख, यह कोई घमंड से भरा बयान नहीं बल्कि उनका भरोसा है।