वे हिंदुओं की ताकत समझने लगे हैं: दिग्विजय के 'बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे' बयान पर नरोत्तम
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के 'राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे' बयान पर कहा है, "कांग्रेस हिंदुओं की ताकत समझने लगी है।" उन्होंने कहा, "बजरंग दल पर बैन लगाने के बारे में कोई सोच नहीं सकता। कर्नाटक में बैन लगाया क्या? कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेती है।"