वेंटिलेटर पर है शिंदे सरकार, फरवरी महीना नहीं देख पाएगी: संजय राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार वेंटिलेटर पर है और वह फरवरी तक नहीं टिक पाएगी। उन्होंने कहा, "अगर न्यायपालिका पर दबाव नहीं बनाया गया तो शिंदे की पार्टी 'बालासाहेबांची शिवसेना' के 16 विधायक दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाएंगे।"