वेट लॉस सर्जरी करवाने वाली 35 वर्षीय इन्फ्लुएंसर की हुई मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका
वेट लॉस सर्जरी करवाने वालीं 35-वर्षीय ब्राज़िलियाई इन्फ्लुएंसर मिला डी जीसस का निधन हो गया है। माना जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हुई है लेकिन सही कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। मिला ने अक्टूबर-2023 में बताया था कि वह सोरायसिस से जूझ रही हैं और उनके शरीर का 80% हिस्सा इससे प्रभावित है।