वेतन नहीं मिला, पत्नी तड़पकर मर गई: राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगते हुए यूपी का कर्मी
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के एक शख्स ने राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर परिवार सहित इच्छामृत्यु मांगी है। शख्स एक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी का कर्मी है और उसने कहा, "मेरी पत्नी को ब्लड कैंसर था, वह मेरी आंखों के सामने तड़प-तड़पकर मर गई लेकिन कॉलेज ने न मुझे छुट्टी दी न मेरा वेतन दिया।"