वेतन में बढ़ोतरी की मांग के बीच विस्तारा के 15 पायलटों ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्तारा के पायलटों के एक समूह द्वारा वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने के बीच कम-से-कम 15 सीनियर फर्स्ट ऑफिसर्स ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्तीफा देने वाले पायलट एक अन्य घरेलू बजट एयरलाइन में शामिल हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, विस्तारा के पास करीब 800 पायलट हैं।