वेन्यू पर बहुत ज़्यादा भीड़ देखकर कार से बाहर नहीं निकलना चाहते थे केके: सिंगर शुभालक्ष्मी
केके के कॉन्सर्ट से पहले 31 मई को नज़रुल मंच ऑडिटोरियम में परफॉर्म करने वाली गायिका शुभालक्ष्मी डे ने बताया है कि ऑडिटोरियम के बाहर भीड़ देखकर केके अपनी कार से बाहर नहीं निकलना चाहते थे। शुभालक्ष्मी ने इंडिया टुडे से कहा, "केके के आने के समय ऑडिटोरियम के बाहर बहुत ज़्यादा भीड़ थी….केके शाम 5:30 बजे वहां पहुंचे थे।"