वेब सीरीज़ 'अरण्यक' से पहले 20 प्रोजेक्ट ठुकराए थे: अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर रवीना टंडन

अभिनेत्री रवीना टंडन ने वेब सीरीज़ 'अरण्यक' के 1-साल पूरा होने पर कहा है कि इससे पहले उन्होंने करीब 20 प्रोजेक्ट ठुकराए थे। उन्होंने कहा, "गर्व है कि इसने महिला सशक्तिकरण को एक नया नज़रिया दिया।" बकौल रवीना, वह किरदार के प्रति आकर्षित हुईं क्योंकि असल जीवन में भी महिलाएं करियर, परिवार और अपनी प्राथमिकताओं के बीच तालमेल बिठाती हैं।

Load More