वेब सीरीज़ 'पंचायत' के ऐक्टर्स रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की 40 साल पुरानी तस्वीर हुई वायरल

वेब सीरीज़ 'पंचायत' के ऐक्टर्स रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की साल 1982 की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में नीना और रघुबीर माइक पकड़े नज़र आ रहे हैं। 'पंचायत' में नीना गांव फुलेरा की सरपंच मंजू देवी की भूमिका में हैं जबकि रघुबीर उनके पति बृज भूषण दुबे का किरदार निभा रहे हैं।

Load More