वेरांडा लर्निंग ने ₹337.82 करोड़ में किया सीए कोचिंग सेंटर जेके शाह क्लासेज़ का अधिग्रहण
एडटेक फर्म वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस ने 39-साल पुराने सीए कोचिंग सेंटर जे.के. शाह क्लासेज़ के ₹337.82 करोड़ में अधिग्रहण के लिए अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोफेसर जे.के. शाह के अनुसार, इस कोचिंग सेंटर के पूर्व छात्रों में अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। अधिग्रहण के बाद शाह बोर्ड के आजीवन अध्यक्ष बने रहेंगे।