वेरिफाइड यूज़र्स ही ट्वीटडेक का कर पाएंगे इस्तेमाल, 30 दिनों में बदलाव होगा लागू
माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर ने मंगलवार को एलान किया कि केवल वेरिफाइड यूज़र्स ही ट्वीटडेक का उपयोग कर पाएंगे और यूज़र्स के लिए यह सेवा अगले 30 दिनों में उपलब्ध होगी। ट्विटर ने कहा है कि ट्वीटडेक का एक नया संस्करण लॉन्च किया गया है और यूज़र्स पुराने ट्वीटडेक से अपने सभी वर्कफ्लो को नए संस्करण में पोर्ट कर सकेंगे।