'वेलकम 3' में अक्षय के साथ नज़र आएंगे संजय दत्त और अरशद वारसी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' में उनके साथ ऐक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म की शूटिंग 'हेराफेरी 3' की रिलीज़ के बाद होगी। 'वेलकम' 2007 में रिलीज़ हुई थी जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट 'वेलकम बैक' 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुआ था। 'वेलकम' में अभिनेत्री कटरीना कैफ भी थीं।

Load More