'वेलकम' में आरडीएक्स के रोल के लिए नहीं माने थे फिरोज़ खान, मैंने मनाया था: अनीस बज़्मी
फिल्ममेकर अनीस बज़्मी ने कहा है कि दिवंगत अभिनेता फिरोज़ खान ने उनकी फिल्म 'वेलकम' में 'आरडीएक्स' की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, "अस्वस्थ होने के चलते वह इसे नहीं करना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें मनाया था।" बकौल बज़्मी, "उनसे कहा...मैं किसी और को कास्ट नहीं करना चाहता..न ही कोई और इसे कर पाएगा।"