वेलनोन पॉलीस्टर्स के एमडी अनिल गुप्ता ने ₹270 करोड़ में खरीदे मुंबई में 2 अपार्टमेंट: रिपोर्ट
'इंडेक्सटैप' द्वारा ऐक्सेस दस्तावेज़ों के मुताबिक, वेलनोन पॉलीस्टर्स के एमडी व चेयरमैन अनिल गुप्ता ने साउथ मुंबई में ₹270 करोड़ में 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं। दोनों अपार्टमेंट लोढ़ा मालाबार के 17वें और 18वें फ्लोर पर स्थित हैं जिनमें से प्रत्येक का कार्पेट एरिया 9,548 वर्ग फीट है। अनिल गुप्ता को अपार्टमेंट के साथ ही 15 पार्किंग स्पॉट भी मिले हैं।