वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन ने मुंबई में रिकॉर्ड ₹240 करोड़ में खरीदा पेंटहाउस: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, वेलस्पन समूह के चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका ने मुंबई के वर्ली में ₹240 करोड़ में एक पेंटहाउस खरीदा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इसे भारत में सबसे महंगा अपार्टमेंट सौदा बताया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट, 30,000 वर्ग फीट में फैला यह पेंटहाउस लग्ज़री टावर 'थ्री सिक्सटी वेस्ट' के 63वें, 64वें और 65वें फ्लोर पर स्थित है।