वेलॉसिटी ने दर्ज किया महिला टी20 चैलेंज का सबसे बड़ा सफल रन चेज़, सुपरनोवास को हराया
दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाली वेलॉसिटी ने मंगलवार को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवास के खिलाफ 18.2-ओवर में 151-रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह महिला टी20 चैलेंज के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। वेलॉसिटी की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 51(33) रन बनाए जबकि केट क्रॉस ने 4-0-24-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए।