वेल्स ने फ्रांस को हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप इतिहास की अपनी पहली जीत की दर्ज
पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 में गुरुवार को वेल्स ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 2-1 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए थे। वहीं, गुरुवार को ही हुए पुरुष हॉकी विश्व कप के अन्य मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मलेशिया को 6-3 से हरा दिया।